सड़े हुए नाखून कैसे साफ करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:13

पैर के नाखूनों पर जमी गंदगी साफ करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
नाखून साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए सिर्फ पैरों का साफ होना ही काफी नहीं है. इसके साथ पैरों के नाखूनों को भी साफ-सुथरा रखना जरूरी है. पैर के नाखून ठीक से साफ नहीं करने से इनमें गंदगी जम जाती है और ये टूटने लगते हैं. गंदे नाखून की वजह से पब्लिक प्लेस पर शर्मिंदगी भी महसूस होती है.

अगर आप पैरों के नेल्स पर नेल पेंट या आर्ट करवाते हैं, तो नाखून का ध्यान रखना और भी ज़रूरी हो जाता है. आज हम आपको बताते हैं, घर पर पैरों के नाखून को साफ करने के आसान तरीके.

अपनाएं ये तरीके
बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा में प्राकृतिक ब्लीच के गुण पाए जाते हैं. यह नाखून को सफ़ेद बनाए रखने में मददगार है. बेकिंग सोडे को गर्म पानी में मिलाकर इसका पेस्ट नाखूनों पर लगाएं और कुछ देर बाद इसे अच्छे से धो लें. यह आपके नाखूनों को सफ़ेद तो करेगा ही साथ ही इनमें जमी गंदगी को भी हटा देगा.

संतरे का रस- संतरे के छिलकों का उपयोग तो आप सभी जानते हैं, लेकिन संतरे के रस का इस्तेमाल आप अपने पैरों के नाखूनों को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं. संतरे के रस में अंडे के सफेद भाग को मिलाकर अपने नाखूनों पर लगाएं. ये आपके नाखूनों को मजबूती देगा साथ ही इनमें जमा मैल को भी निकालेगा.

टूथपेस्ट का इस्तेमाल
हम सभी टूथपेस्ट का इस्तेमाल अपने दांतों की सफाई करने के लिए करते हैं. क्या आप जानते हैं कि टूथपेस्ट हमारे पैरों के नाखूनों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में भी कारगर है. टूथपेस्ट को आप सीधे ही अपने पैरों के नाखूनों में लगा सकते हैं.

बेसन और नींबू का पेस्ट
नींबू और बेसन का पेस्ट नाखूनों में लगे दाग-धब्बों को निकालने में काफी अच्छा होता है. नींबू के रस में बेसन डाल कर इसका पेस्ट अपने नाखूनों पर लगाएं. कुछ समय के बाद इसे साफ़ पानी से धो लें.

ऑलिव ऑयल
जैतून का तेल नाखूनों को मुलायम बनाने के साथ इसमें जमी गंदगी और बैक्टीरिया को हटाने में भी मदद करता है. किसी सूती कपड़े या कॉटन बॉल में जैतून का तेल लगा कर इसे अपने नाखूनों पर लगाएं. यह आपके पैरों के नाखूनों को मुलायम बनाएगा और नाखूनों में होने वाली फंगस से भी सुरक्षित रखेगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info